Saturday 27 September 2008

कौशल के विचार

प्रिय सतीश,
बधाई हो।

तुम्हारा ब्लाग खुला। देखा। काफी अच्छा लगा। मस्ट हेड शानदार बन पड़ा है। लेख लंबे हो रहे हैं, पर विचार उभर रहा है। सब्जेक्ट को अलग-अलग विभाजित कर लिखने की जरूरत होगी। आइटम पर कमेंट भेजने की प्रक्रिया थोड़ी कठिन जान पड़ती है। इसे ठीक करना होगा।
प्रक्रिया सरल बनानी ही होगी। इसके साथ ही यह भी व्यवस्था करनी होगी कि कमेंट्स आइटम के जस्ट नीचे ओपन हों। इससे कमेंट्स भेजने वाले कविता-कहानी या अपने विचार भी आइटम के जस्ट नीचे देखकर उत्साहित हो सकेंगे। फिलहाल, तुम्हारा प्रयास सराहनीय है। मैं उम्मीद कर रहा था कि इस पर तुम्हारा नाम और फोटो भी देखने को मिलेगा।

तुम्हारा ही
कौशल।

0 comments: